किसान की बुद्धिमता
शोमपुर नामक गाँव में एक रामनाथ नामक किसान रहता था | उसके पास उसकी पैतृक सम्पत्ति में कुछ जमीन उसे मिला था , वो उसमे फसलों को उपजाता था तथा वो खेत में अकेले ही काम करता था जिससे उसे बहुत अधिक मेहनत की आवश्यकता पड़ती थी और तब जा के उसके सारे फसल तैयार होते थे | किंतु इतनी मेहनत के बाद भी उसे उतना लाभ नहीं होता था क्युकी जब उसका फसल तैयार हो जाता तब वो उसे सीधा बेच आता था जिससे उसे कम मूल्य मिलता था | हर बार इतनी मेहनत करने के बावजूद उसे उसका उचित लाभ नहीं मिल पा रहा था और वो अपने परिवार की पूरी जरूरत को पूर्ण करने में उतना सक्षम नहीं था हालाँकि वो एक मेहनी व्यक्ति था , ऐसे ही दिन बीत रहा था तथा वो एक चीज़ को समझ पा रहा था की इससे मेरा गुजारा नहीं हो पाएगा अतः मुझे कुछ और करना होगा उसने देखा की बहुत से लोग बिना फसल बेचे उससे उसका नई वास्तु बनाके बेच रहे थे और उतने मेहनत में वो अच्छा कमाई कर रहे थे , अतः उसने अपने फसल को तैयार होने तक कुछ मशीनों तथा दुकानों से संपर्क किया |
कुछ दिनों में फसल पूर्णतः तैयार हो गया और उसने उन फसलों से उसकी आगे की बनने वाली वस्तुएँ खुद से बनानी शुरू कर दिए जैसे गेहू की फसल को साफ करके उसका आटा बना दिया या चावल के फसल से कच्चे चावलों को पक्के में बना दिया जैसे कार्यो को किया इससे उसके मेहनत का उचित लाभ मिलने लगा और वो अपने काम में इतना रम गया की उसने पूरी ईमानदारी और उचित सामान बेचने के नाम से प्रसिद्ध हो गया और अपनी बुद्धि , ईमानदारी और मेहनत के बल पे खूब नाम और धन कमाया |
-----------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
English:-
Intelligence of the farmer
There used to be a farmer named Ramnath in a village called Shompur. He had got some land in his ancestral property, he used to grow crops in it and he used to work alone in the field which required a lot of hard work and then all his crops were ready. But even after so much hard work, he did not get much profit because when his crop was ready, he would sell it directly, which gave him a low price. Despite trying so hard every time, he was not getting his proper benefits and he was not able to fulfil his family's entire needs even though he was a hardworking, as such days were passing and he understood one thing. I was able to live with this, so I had to do something else. He saw that many people were selling it without making a new from it and they are earning well in that hard work, so he prepared his crop. Contacted some machines and shops till its completion.
In a few days, the crop was fully ready and he started to make next step things for the crops ahead of him, such as by clearing the wheat crop and make floor or making raw rice from rice crop, etc. The proper benefits of hard work started coming and he was so absorbed in his work that he became famous in the name of selling honesty and proper goods and earned a lot of name and wealth on the strength of his intelligence, honesty and hard work.




All of ur stories enhace the mind of children and encrease humanity and motiveted for har work 👍👍👍👍
ReplyDelete